बिहार में लोगों ने ट्रक पर लदीं बकरियां लूटीं, वीडियो आया सामने

बिहार के अरवल में स्थानीय लोगों ने एनएच-139 पर एक ट्रक को रुकवाकर उसमें लदी कई बकरियों को लूट लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, पटना से कोलकाता (पश्चिम बंगाल) जा रहे इस ट्रक में 300 बकरियां थीं और यह घटना मंगलवार की है। इस घटना को लेकर पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।