बिहार में शराब पीने पर पकड़े जाने के बाद शराब विक्रेताओं को पकड़वाने वालों को नहीं होगी जेल
बिहार के मद्य निषेध विभाग के उपायुक्त कृष्ण कुमार ने सोमवार को बताया कि राज्य में अब कोई व्यक्ति शराब पीते हुए पकड़े जाने के बाद अगर शराब विक्रेता की जानकारी देकर उसे पकड़वाएगा तो उस व्यक्ति को जेल नहीं भेजा जाएगा। बकौल कुमार, शराब पीना सामाजिक बुराई है और पीने वाले को सज़ा नहीं देनी चाहिए बल्कि सुधारना चाहिए।