बिहार में शराबबंदी के बाद घरेलू हिंसा के मामले 21 लाख घटे, पुरुषों के स्वास्थ्य में हुआ सुधार: स्टडी
'द लांसेट' के एक अध्ययन के मुताबिक, बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद से घरेलू हिंसा के मामलों में 21 लाख की कमी आई और पुरुषों के स्वास्थ्य में भी सुधार हुआ है। बकौल स्टडी, प्रतिबंध के बाद राज्य में 18 लाख पुरुष मोटापे की समस्या से ग्रस्त होने से बचे। राज्य में 2016 में शराबबंदी लागू हुई थी।