बिहार में शादी के बाद घर लौट रहे कार सवार दूल्हा-दुल्हन की ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत

नालंदा (बिहार) में शादी के बाद घर लौट रहे एक दूल्हा-दुल्हन की कार को शनिवार को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे नव-दंपति की मौत हो गई। बकौल रिपोर्ट्स, हादसे में दूल्हे का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गया।