नवादा (बिहार) में एक शादी समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद में बीच-बचाव करने गए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लोगों ने एक महिला की भी पिटाई कर दी जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बारात पक्ष के कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं।