बेगूसराय (बिहार) में शिवलिंग को खंडित किए जाने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. जावेद को रविवार रात गिरफ्तार कर लिया। वहीं, 22 सितंबर को हुई इस घटना के विरोध में वाहनों एवं दुकानों में तोड़फोड़ करने के मामले में 30 नामज़द और 200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज हुआ जिसमें से 12 लोग गिरफ्तार हो गए हैं।