inshorts

बिहार में श्राद्ध कार्यक्रम में भोज के दौरान घुसी तेज़ रफ्तार कार, 18 लोग हुए घायल

सारण (बिहार) में शनिवार को श्राद्ध कार्यक्रम में भोज के दौरान एक तेज़ रफ्तार कार के घुसने के चलते 18 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बकौल रिपोर्ट्स, सड़क किनारे बनी दुकान को टक्कर मारने के बाद कार श्राद्ध कार्यक्रम में घुसी थी। वहीं, पुलिस ने कार सवार लोगों को भीड़ से छुड़ाकर अपने कब्ज़े में ले लिया।