बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद घटाई गई पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की सुरक्षा
बिहार में हाल ही में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य सरकार ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की सुरक्षा घटा दी है। अब उन्हें ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा की जगह मंत्री स्तर की सुरक्षा मिलेगी। वहीं, बिहार सरकार ने दोनों नए उप-मुख्यमंत्रियों (सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा) को ज़ेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है।