बिहार में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार को शख्स ने मारा मुक्का

बख्तियारपुर (बिहार) में रविवार को सुरक्षा के बीच स्वतंत्रता सेनानी शीलभद्र याजी की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीठ पर एक शख्स ने आकर मुक्का मार दिया। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही शख्स मुक्का मारता है, तुरंत सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ लेते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है।