पश्चिम चंपारण (बिहार) में शुक्रवार को एक स्कूल के पास एक युवती की बदमाशों ने कथित तौर पर सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के पिता के मुताबिक, उनकी बेटी जीविका समूह से जुड़ी थी और दोपहर में मोबाइल पर फोन आने के बाद वह घर से निकली थी। बकौल पुलिस, घटना की जांच की जा रही है।