बिहार में स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ करने से रोकने पर बदमाशों ने आरजेडी नेता को मारी गोली

मधेपुरा (बिहार) में गुरुवार को कुछ बदमाशों ने पंचायत अध्यक्ष व आरजेडी नेता बिट्टू कुमार के पैर में गोली मार दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बदमाश एक स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ कर रहे थे व उन्हें रोकने पर बदमाशों ने आरजेडी नेता को गोली मार दी। वहीं, ग्रामीणों ने बदमाशों की पकड़कर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस को सौंप दिया।