कैमूर (बिहार) में पुलिस ने ₹20 करोड़ की नकली सिगरेट फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए 16 लाख सिगरेट ज़ब्त की हैं। पुलिस ने बताया कि सिगरेट बनाने में उपयोग होने वाले कच्चे माल (फिल्टर, रैपर, सेल, स्लाइड, आउटर, सिगरेट पेपर, सिल्वर पेपर, गोंद) व 3 वाहनों को भी ज़ब्त किया गया है। पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।