बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का हुआ तबादला

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का तबादला हो गया है। बिहार सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा गुरुवार को जारी की गई अधिसूचना के अनुसार, केके पाठक को प्रदेश के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थापित किया गया है। गौरतलब है, केके पाठक वर्तमान में छुट्टियों पर चल रहे हैं।