बिहार सरकार ने कोविड-19 मामले घटने के बीच पहली-8वीं कक्षाओं के लिए 50% और 9वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पूरी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने की अनुमति दी है। राज्य में कॉलेज, कोचिंग संस्थान, दुकानें, मॉल व धार्मिक स्थल सामान्य रूप से खोलने की अनुमति दी गई है। वहीं, सिनेमाघर, जिम, रेस्टोरेंट आदि 50% क्षमता के साथ खुल सकेंगे।