बिहार सरकार ने मणिपुर में फंसे राज्य के सभी छात्रों को विशेष विमान से पटना वापस लाने के आदेश दिए हैं। बकौल मुख्यमंत्री कार्यालय, दिल्ली में बिहार के आवास आयुक्त मणिपुर में रह रहे राज्य के छात्रों के संपर्क में हैं। गौरतलब है कि अबतक महाराष्ट्र, यूपी व राजस्थान सरकार ने भी छात्रों को वापस लाने के निर्देश दिए हैं।