बिहार सरकार ने राज्य में शराब बनाने और उसके कारोबार को रोकने के लिए हेलीकॉप्टर तैनात किया है। मंगलवार को मद्य निषेध और उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने हेलीकॉप्टर से पटना और आस-पास के इलाकों का हवाई मुआयना किया। गौरतलब है, दिसंबर 2021 में सरकार ने शराब कारोबारियों से निपटने के लिए ड्रोन्स का इस्तेमाल शुरू किया था।