भोपाल (मध्य प्रदेश) में बी. फार्मा के 20-वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर खुद को करंट लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम कुलदीप वर्मा है और वह किराए के घर में अकेला रहता था। बकौल पुलिस, प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि कुलदीप ने हाथों में बिजली के तार को लपेटकर स्विच ऑन किया था।