बीआरओ ने शेयर कीं सिक्किम के 'असाधारण' और 'रोंगटे खड़े कर देने वाले' तीव्र मोड़ों की तस्वीरें

सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने खूबसूरत सिक्किम के कुछ 'असाधारण' और 'रोंगटे खड़े कर देने वाले' तीव्र मोड़ों की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। दरअसल, बीआरओ ने ये ट्वीट्स आनंद महिंद्रा के एक ट्वीट के जवाब में किए जिसमें उन्होंने तमिलनाडु स्थित कोल्ली हिल्स सड़क के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "यह अद्भुत है।"