बीएमसी कर्मी होने का नाटक करके चोरों ने तार चुराने के लिए खोद डाली मुंबई की सड़क

मुंबई में तांबे के तार चुराने के लिए चोरों ने दादर टीटी सर्कल और माहेश्वरी उद्यान के बीच बाबासाहेब अंबेडकर रोड पर 200 मीटर की सड़क खोद डाली। पुलिस के मुताबिक, बीएमसी कर्मचारी होने का नाटक करते हुए चोरों ने सड़क खोदी और लोगों को शक ना हो इसके लिए 'कार्य प्रगति पर है' के बैरिकेड भी लगाए थे।