बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने बांद्रा स्थित उन चार भवनों पर लगी सील हटा ली जिनमें बॉलीवुड सितारे और उनके परिवार के सदस्य रहते हैं। करण जौहर और उनकी डिनर पार्टी के अतिथियों के संपर्क में आए 108 लोगों की कोविड-19 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ऐसा किया गया। हालांकि, जिन फ्लोर पर संक्रमण के मामले मिले हैं, वे सील रहेंगे।