बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुंबई में मास्क नहीं पहनने वालों से 24 अक्टूबर तक ₹77 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला है। आंकड़ों के मुताबिक, कोविड-19 दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने पर 37,23,019 लोगों से यह जुर्माना वसूला गया। गौरतलब है, बीएमसी ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क नहीं पहने हुए पाए जाने पर ₹200 जुर्माना वसूलने की घोषणा की थी।