बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने यूएई से आने वाले मुंबईवासियों के लिए शहर में आगमन के बाद आरटीपीसीआर जांच व 7-दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य किया है। इससे पहले, बीएमसी ने पिछले हफ्ते सिर्फ दुबई के यात्रियों के लिए कोविड-19 जांच अनिवार्य की थी। गौरतलब है कि मुंबई में कोविड-19 के 8,060 सक्रिय मामले हैं।