बीएमसी ने शिवाजी पार्क में शिवसेना के ठाकरे व शिंदे गुट को दशहरा रैली की नहीं दी मंज़ूरी

बीएमसी ने गुरुवार को कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना को मुंबई के शिवाजी पार्क में दशहरा रैली करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। गौरतलब है, शिवाजी पार्क में दशहरा रैली की अनुमति को लेकर उद्धव नीत शिवसेना ने बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया है।