बीएसई को सुंदररमण राममूर्ति को अपना एमडी व सीईओ नामित करने के लिए मिली सेबी की मंज़ूरी

बीएसई ने सोमवार को बताया कि उसे सुंदररमण राममूर्ति को अपना एमडी व सीईओ नामित करने के लिए सेबी की मंज़ूरी मिल गई है। बकौल बीएसई, यह नियुक्ति राममूर्ति के प्रस्ताव स्वीकारने, शेयरधारकों की मंज़ूरी और नियम व शर्तों के पालन पर निर्भर है। आशीष कुमार चौहान ने जुलाई में बीएसई के एमडी व सीईओ पद से इस्तीफा दिया था।