सेंसेक्स में पिछले आठ कारोबारी दिनों से जारी तेज़ी के बीच बीएसई में सूचीबद्ध मिडकैप कंपनियों का बाज़ार पूंजीकरण बढ़कर गुरुवार को रिकॉर्ड ₹2,89,88,217 करोड़ के उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इस दौरान निवेशकों की संपत्ति ₹8,96,963.87 करोड़ बढ़ी है। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 184.54 अंक बढ़कर 63,284.19 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।