बीएसएनएल को 5जी नेटवर्क शुरू करने का काम सौंपा जाएगा: सरकार

सरकार ने बुधवार को लोकसभा में बताया कि बीएसएनएल को 5जी नेटवर्क शुरू करने का काम सौंपा जाएगा। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत विज़न के तहत 5जी के कोर नेटवर्क, रेडियो नेटवर्क, उपकरण, हैंडसेट की पूरी तैयारी हो गई है।" उन्होंने आगे कहा, "4जी बीएसएनएल को दिया गया है, 5जी भी बीएसएनएल को दिया जाएगा।"