inshorts

बीएसएफ ने अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार करते 4 बांग्लादेशी महिलाओं को पकड़ा

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पश्चिम बंगाल (उत्तर 24 परगना) में अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार कर रही चार बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक पूछताछ में एक आरोपी महिला ने खुलासा किया कि वह बचपन में अपनी मां के साथ भारत आईं थीं और तीन अन्य 4-6 साल पहले भारत आईं थीं।