बीएसएफ ने ओडिशा में स्वाभिमान अंचल इलाके में बरामद किए 3 आईईडी

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले के स्वाभिमान अंचल में तेंतुलीपदार के निकट एक सड़क से रविवार को 3 आईईडी बरामद किए हैं। बीएसएफ ने बयान जारी कर यह जानकारी दी। बीएसएफ ने कहा है कि उसके द्वारा समय पर की गई त्वरित कार्रवाई से माओवादियों की नापाक गतिविधियों को नाकाम कर दिया गया।