एक अधिकारी ने बताया है कि बीएसएफ ने कच्छ (गुजरात) में भारतीय क्षेत्र में 2 दिनों के भीतर 11 पाकिस्तानी नावों को ज़ब्त करने के बाद पाकिस्तानी मछुआरों को पकड़ने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया है। आशंका जताई जा रही है कि घुसपैठ करने वाले मछुआरे स्थिति को भांपकर नाव से कूदकर भाग गए होंगे।