बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के अखनूर में इंटरनैशनल बॉर्डर के पास एक तलाशी अभियान के दौरान एक बैग में भरी ₹2.75 लाख की जाली भारतीय मुद्रा बरामद की है। वहीं, बीएसएफ को बैग में 4 पिस्टल, 8 मैगजीन, 100 कारतूस, 1 किलो हेरोइन भी मिली है। गौरतलब है कि सेना ने उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया था।