बीएसएफ ने पंजाब में पाकिस्तानी तस्करों के प्रयास को किया विफल; ज़ब्त किए ₹38 करोड़ के ड्रग्स
फाज़िल्का (पंजाब) में बीएसएफ ने बुधवार को पाकिस्तान स्थित तस्करों द्वारा सीमा पार से तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया और ₹38 करोड़ की 6.370 किलोग्राम हेरोइन और 190 ग्राम अफीम ज़ब्त की। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर भागने में कामयाब रहे। इससे पहले मंगलवार को फाज़िल्का से बीएसएफ ने ₹22.65 करोड़ की हेरोइन ज़ब्त की थी।