बीएसएफ ने बॉर्डर पर गलती से पहुंचे पाकिस्तानी बच्चे को उसके परिवार को सौंपा, तस्वीर वायरल

बीएसएफ ने पंजाब में अनजाने में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पहुंचे 3-वर्षीय पाकिस्तानी बच्चे को उसके परिवार को सौंप दिया है। इसकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे बीएसएफ के जवानों ने बॉर्डर की बाड़ के पास बच्चे को रोते हुए देखा था जिसके बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ तत्काल फ्लैग मीटिंग की गई।