बीएसपी प्रमुख मायावती की मां रामरती का लगभग 92 साल की उम्र में शनिवार को निधन हो गया। मायावती ने बताया है कि दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनका निधन हुआ और वह मां के अंतिम दर्शन करने पहुंच रही हैं। बकौल मायावती, रविवार को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।