सांसद कुंवर दानिश अली हुए कोविड-19 संक्रमित, कल संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल

बीएसपी के सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। दानिश अली ने मंगलवार को कहा, ''टीके की दोनों खुराक लेने के बावजूद आज मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है…कल मैं संसद की कार्यवाही में शामिल हुआ था…मैं अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को आइसोलेट रखें।"