inshorts

बीच के पास ऑस्ट्रेलिया में शार्क के तैराक को खाने का वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलिया का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बीच के पास एक शार्क एक तैराक को खाती दिख रही है। वीडियो बना रहे व्यक्ति को 'किसी को शार्क ने खा लिया' चिल्लाते सुना जा सकता है। अभी मृतक की पहचान नहीं हुई है और पुलिस व ऐम्बुलेंस सेवा के मुताबिक, 'भयावह चोटों' के कारण व्यक्ति की तुरंत मौत हुई।