बीजिंग विंटर ओलंपिक्स 2022 में विदेशी दर्शकों को नहीं मिलेगा प्रवेश

बीजिंग में होने वाले विंटर ओलंपिक्स 2022 में विदेशी दर्शकों को प्रवेश नहीं मिलेगा जबकि टीकाकरण न कराने वाले ऐथलीट्स को गेम्स से पहले 21 दिन क्वारंटीन में रहना होगा। खेलों की आयोजन समिति ने कहा कि सभी घरेलू व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों और स्टाफ की रोज़ाना कोविड-19 जांच होगी। गौरतलब है, विंटर ओलंपिक्स 4 फरवरी से 20 फरवरी तक होंगे।