'एएनआई' के मुताबिक, बीजेपी ने बजट से होने वाले फायदों की जानकारी देशभर के लोगों तक पहुंचाने और उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिए राज्यसभा सांसद सुशील मोदी के नेतृत्व में 9 सदस्यीय समिति का गठन किया है। बकौल 'एएनआई', कई राज्यों के नेताओं वाली यह समिति 2 फरवरी से अपना काम करना शुरू करेगी जो 12 फरवरी तक चलेगा।