बीजेपी ने बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए अपने सभी उम्मीदवारों के नाम का किया एलान
बीजेपी ने बिहार में लोकसभा चुनाव, 2024 के लिए अपने सभी 17 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है। सारण से राजीव प्रताप रूडी, बेगूसराय से गिरिराज सिंह, उजियारपुर से नित्यानंद राय, पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद, पाटलिपुत्र से राम कृपाल यादव, आरा से आरके सिंह और औरंगाबाद से सुशील कुमार सिंह को टिकट मिला है।