बीजेपी ने साधारण टैक्स को 'गब्बर सिंह टैक्स' बनाया, 1826 दिनों में किए 1000+ बदलाव: राहुल

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है, "कांग्रेस के 'वास्तविक साधारण टैक्स' को बीजेपी ने 'गब्बर सिंह टैक्स' (जीएसटी) में बदल दिया।" राहुल ने ट्वीट किया, "6 दरें, 1,826 दिनों में 1000+ बदलाव! कारोबार करना एक बुरे सपने की तरह है, खासकर एमएसएमई के लिए।" उन्होंने आगे लिखा, "कांग्रेस जीएसटी 2.0 के साथ व्यापार और नौकरियों को पुनर्जीवित करेगी।"