inshorts

बीजेपी नेता के बेटे व बेटी यूपी में अपने घर पर मृत मिले, खुदकुशी की आशंका; जांच शुरू

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को बीजेपी के ज़िला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य के बेटे व बेटी अपने घर पर मृत पाए गए। पुलिस ने बताया, "घटना समझ में नहीं आ रही है...जांच कर रहे हैं...पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की असल वजह पता चल पाएगी।" बकौल रिपोर्ट्स, घटना से पहले दोनों में विवाद हुआ था जिसके चलते उन्होंने खुदकुशी कर ली।