inshorts

बीजेपी नेता ने नोएडा की सोसायटी में महिला को दी गालियां व धक्कामुक्की की, सामने आया वीडियो

नोएडा (उत्तर प्रदेश) की एक हाउसिंग सोसायटी में एक महिला को गालियां देते और धक्कामुक्की करते बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी का वीडियो सामने आया है। बीजेपी किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य श्रीकांत त्यागी ने सोसायटी में पौधे लगाए थे जिसका महिला विरोध कर रही थी। पुलिस ने त्यागी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।