बीजेपी नेता ने यूपी में कहासुनी के बाद सरकारी कर्मचारी को पीटा, सामने आया वीडियो

बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में कृषि मेला में बीजेपी नेता पंकज दीक्षित और कृषि विज्ञान केंद्र के स्टेनोग्राफर के बीच हाथापाई का वीडियो सामने आया है। वीडियो में वह कुर्सी और लात-घूंसों से स्टेनोग्राफर को पीटते दिख रहे हैं। पंकज के मीडिया के सामने मेले में फर्ज़ीवाड़े का आरोप लगाने पर स्टेनोग्राफर ने उन्हें टोका था जिसके बाद उनमें बहस हुई।