बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता पर निषेधाज्ञा लगाने की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की
दिल्ली हाईकोर्ट ने बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता पर निषेधाज्ञा लगाने की मांग वाली दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अंतरिम याचिका खारिज कर दी है। गुप्ता ने परिवहन विभाग द्वारा 1,000 लो-फ्लोर बसों की खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। इसे लेकर गहलोत ने गुप्ता को कोई भी आपत्तिजनक ट्वीट करने से रोकने की मांग की थी।