बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के मौत मामले में गृह मंत्रालय ने की सीबीआई जांच की सिफारिश

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गोवा सरकार के पत्र के बाद बीजेपी नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट के मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है। सोनाली के परिवार ने बीजेपी नेता के पीए सुधीर सांगवान और सांगवान के दोस्त सुखविंदर वासी पर हत्या का आरोप लगाया था। मामले में सांगवान समेत 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।