बीजेपी पदाधिकारी और एसडीपीआई नेता की केरल के आलप्पुझा में हुई 'हत्या', धारा 144 लागू

आलप्पुझा (केरल) में बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राज्य सचिव रंजीत श्रीनिवास की रविवार को उनके आवास पर अज्ञात हमलावरों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राज्य सचिव के.एस. शान की भी शनिवार को आलप्पुझा में अज्ञात गिरोह के कथित हमले में मौत हो गई। ज़िले में धारा 144 लगा दी गई है।