मथुरा (यूपी) रेलवे स्टेशन से पिछले हफ्ते चोरी किए गए एक बच्चे को पुलिस ने फिरोज़ाबाद की एक बीजेपी पार्षद विनीता अग्रवाल और उनके पति कृष्ण मुरारी अग्रवाल के घर से बरामद किया है। बकौल पुलिस, दोनों ने बेटे की चाहत में ₹1.80 लाख में उसे खरीदा था। वहीं, मामले में दंपति सहित कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया।