उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री व पूर्व सपा विधायक दारा सिंह चौहान सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। शनिवार को विधायकी से इस्तीफा देने वाले चौहान ने लखनऊ स्थित बीजेपी दफ्तर में उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। वह 2022 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में गए थे।