बीजेपी में शामिल हुए पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह सोमवार को बीजेपी में शामिल हो गए। सिंह ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी बीजेपी में विलय किया जिसका गठन उन्होंने कांग्रेस छोड़ने के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले 2021 में किया था। इससे पहले, उन्होंने दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की थी।