बीजेपी वर्कर्स ने यूपी में थानाध्यक्ष की टेबल पर फेंकी फाइल, उन पर चिल्लाते दिखे; केस दर्ज

मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बीजेपी मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पाबंद की कार्रवाई को लेकर कुछ बीजेपी कार्यकर्ता एक थाने में हंगामा करते और थानाध्यक्ष पर चिल्लाते दिख रहे हैं। एक बीजेपी कार्यकर्ता ने थानाध्यक्ष की टेबल पर फाइल फेंक दी थी। पुलिस ने मामले में करीब 40 लोगों पर केस दर्ज किया है।