लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात एक स्कॉर्पियो और एक बाइक की टक्कर में दो बाइक सवार लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जिस एसयूवी से यह हादसा हुआ वह सदर विधायक योगेश वर्मा (बीजेपी) की बताई जा रही है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को अपने कब्ज़े में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।